Breaking
Sun. Sep 6th, 2026

नावाडीह के प्रवासी मजदूर मनोज महतो की हुई करंट लगने से गोवा में मौत

बोकारो थर्मल। पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट के मुंगो रंगामाटी गांव निवासी 22 वर्षीय युवक मनोज महतो की शनिवार को गोवा में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, इसी गांव के धनेश्वर महतो, जितेंद्र महतो और युगल महतो भी करंट लगने से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज गोवा के एक अस्पताल में चल रहा है।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस दुखद हादसे की सूचना मिलते ही समाजसेवी सिकन्दर अली मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने संबंधित कंपनी से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर जाने वाले बेरोजगार युवकों की मौत की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई प्रवासी मजदूर ऐसे हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं।

Related Post

You Missed