Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण अधिवक्ताओं का जिला बार एसोसिएशन में सम्मान

चाईबासा: जिला बार एसोसिएशन, चाईबासा के सभा कक्ष में गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में ऑल इंडिया बार काउंसिल एग्जाम (एआईबीई) उत्तीर्ण करने वाले अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र महतो और सुभाष चंद्र मिश्रा ने एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अधिवक्ता रेणु महतो, अभिषेक राय, नरेश चंद्र सुंडी, डीलक्स हांसदा, भूपेंद्र सिंकु, सुप्रिया पान, शिप्रा कुरली, धनेश्वर ईचागुटु, तपन कुमार सरकार और केदार बोईपाई को पुष्पगुच्छ एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू, कोषाध्यक्ष दुर्योधन गोप, वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर कुमार महतो, अधिवक्ता राजा राम गुप्ता, आशीष सिन्हा, बसंत केसरी, सरफराज खान, अनिल सुंडी, अशोक सिंह देव, राजकुमार प्रजापति, रंजीत सोलंकी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Post