Breaking
Mon. Oct 12th, 2026

कुर्थाबेड़ा में कई गांवों को जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास, 200 ग्रामीणों के बीच बांटी गई छतरियां

मनोहरपुर: जगन्नाथपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकू ने बुधवार को मनोहरपुर प्रखंड के कुर्थाबेड़ा गांव में कई गांवों को जोड़ने वाले पुल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी उन्हें लगातार मिलती रहती है और सभी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।

विधायक सोनाराम सिंकू ने बताया कि पुल के निर्माण से राणाबुरु, तीरिंगदिरी, झारबेड़ा, रायकेरा, रुंधी समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि धानापाली गांव में कोयल नदी पर बनने वाले बड़े पुल का शिलान्यास भी जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के टेंडर को कई बार रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन जनहित को देखते हुए कार्य आगे बढ़ाया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने करीब 200 ग्रामीणों के बीच छतरियों का भी वितरण किया।

मौके पर जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो, अजीत तिर्की, धनेश्वर महतो, विजय तिग्गा, कुलदीप कंडुलना, सोनू कुम्हार, सुनील लुगुन, सोमा लुगुन, लखीराम लकड़ा, दीपक एक्का, ग्रेस लुगुन, रोहित महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Post