Breaking
Sun. Jul 19th, 2026

85 वर्ष की उम्र में भी स्वास्थ्य के प्रति प्रेरणा बने पाचू यादव, मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने किया सम्मानित

चाईबासा: मॉर्निंग वॉक ग्रुप, चाईबासा की ओर से रविवार को शहीद पार्क में 85 वर्ष से अधिक आयु के पाचू यादव को उनके स्वस्थ जीवन, नियमित मॉर्निंग वॉक और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में दिए जा रहे योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानुज शर्मा ने की। इस दौरान ग्रुप की ओर से पाचू यादव को गुलदस्ता भेंट कर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

अपने संबोधन में पाचू यादव ने लोगों से नियमित मॉर्निंग वॉक करने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा योग या किसी न किसी शारीरिक गतिविधि को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही जीवन का भरपूर आनंद लिया जा सकता है और अपने सभी दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया जा सकता है।

इस अवसर पर पाचू यादव ने भी मॉर्निंग वॉक ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों रामानुज शर्मा, पप्पू निषाद, चुन्नू गुप्ता, राजेश कुशवाहा, भोला गुप्ता उर्फ संजीत कुमार गुप्ता, महेंद्र निषाद, रवि विश्वकर्मा, नवीन कुमार गुप्ता, गीगा भैया, सुनील प्रसाद, दिनेश प्रसाद तथा चौमाल जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि मॉर्निंग वॉक ग्रुप लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रुप के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस मौके पर पप्पू निषाद, चुन्नू गुप्ता, राजेश कुशवाहा, दिनेश प्रसाद, पवन शर्मा, रवि विश्वकर्मा, सुजीत कुमार, मनदीप साव, अंजीत साव, शरद गर्ग, महावीर, मनोज बाबू, मोहंती जी, प्रेम निषाद सहित बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Post