Breaking
Sat. Jul 18th, 2026

सदर बाजार काली मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई विपत्तारिणी पूजा

चाईबासा: सदर बाजार स्थित प्राचीन काली मंदिर में श्री श्री काली मंदिर ट्रस्ट कमिटी के तत्वावधान में शनिवार को विपत्तारिणी पूजा श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता विपत्तारिणी की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की गई।

पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता विपत्तारिणी का व्रत और पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा सभी प्रकार की विपत्तियों से रक्षा की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद शाम तक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में ट्रस्ट कमेटी और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ट्रस्ट कमिटी के सदस्य त्रिशानु राय ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए माता विपत्तारिणी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर जय मां काली और जय मां विपत्तारिणी के जयघोष से गूंजता रहा।

पूजा-अर्चना परिमल गांगुली, दिव्येंदु राय, नाडु गोपाल राय और अनुप मुखर्जी ने संपन्न कराई।

इस अवसर पर मंदिर समिति के सचिव सुशांत राय, बिधुत राय सहित राय परिवार के सभी सदस्यों ने पूजा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Post