Breaking
Tue. Aug 25th, 2026

देर से परिचालन के कारण टाटानगर तक ही चलेगी जनशताब्दी एक्सप्रेस, आगे का सफर रद्द

जमशेदपुर: परिचालन में असामान्य देरी के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इसके तहत 15 जुलाई 2026 को चलने वाली दोनों दिशाओं की जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन टाटानगर स्टेशन तक ही सीमित रहेगा।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 जुलाई को अपने निर्धारित गंतव्य बड़बिल तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन टाटानगर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इसके चलते टाटानगर से बड़बिल के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 12022 बड़बिल–हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 जुलाई को बड़बिल के बजाय टाटानगर स्टेशन से ही रवाना होगी। इस कारण बड़बिल से टाटानगर के बीच ट्रेन का परिचालन निरस्त रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Post