Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

सतगावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब जब्त

कोडरमा/सतगावां। सतगावां थाना क्षेत्र के नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने शराब लदे एक बोलेरो वाहन को जब्त किया है। वाहन संख्या 2 पी ए 5136 को पुलिस ने दर्जनों पेटी शराब समेत अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने बताया कि गिरिडीह की ओर से अवैध शराब आने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस पहले से ही थाना मोड़ पर तैनात थी। आने वाले वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन शराब माफिया पुलिस को देखकर वाहन लेकर चकमा देते हुए फरार होने लगा।

पुलिस ने वाहन का पीछा किया। इस दौरान तस्कर पेट्रोल पंप के पीछे बोलेरो खड़ी कर मौके से भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को जब्त कर लिया।

फिलहाल पुलिस वाहन को थाने ले जाकर उसमें लदी शराब और वाहन की जांच कर रही है।

Related Post