Breaking
Sat. Jul 11th, 2026

भाजपा पश्चिमी सिंहभूम की जिला संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम की जिला संगठनात्मक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय, चाईबासा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रंजन प्रसाद ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। इसके बाद संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा, जिला प्रभारी विनय जायसवाल, जे.बी. तुबिद, सतीश पुरी, सन्नी पासवान, अजीत सिंह, संजीव राय, प्रताप कटियार महतो, रानी तिरिया, पवन शर्मा, रूप सिंह दास, राजश्री सवैया, धीरज सिंह, जयपाल कुंतल, अजय देवगम, अनिल दास, कुंज बिहारी खण्डाईत, दिलीप महतो सहित जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने तथा सेवा, सुशासन और संगठन के मूल मंत्र के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही भाजपा की सफलता का आधार है।

विनय जायसवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती सक्रिय और अनुशासित कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने, बूथ समितियों को सुदृढ़ करने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की।

जे.बी. तुबिद ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Post