Breaking
Fri. Jul 10th, 2026

लुथेरान उच्च विद्यालय चाईबासा ने मनाया 44वां स्थापना दिवस, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

चाईबासा: लुथेरान उच्च विद्यालय, चाईबासा में शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को 44वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव जोलेन आईन्द, प्रभारी प्रधानाध्यापक एनेम सुरीन, जिला शिक्षा परियोजना से रूही अख्तर, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए सचिव जोलेन आईन्द ने विद्यालय के इतिहास और विकास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लुथेरान उच्च विद्यालय की स्थापना 4 जनवरी 1972 को तत्कालीन सचिव ए. हेम्बरोम द्वारा की गई थी। इसके बाद बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से 4 दिसंबर 1978 को विद्यालय को स्थापना की अनुमति मिली तथा 10 जुलाई 1982 को पूर्ण प्रस्वीकृति प्राप्त हुई।

कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक परीक्षा 2026 में विद्यालय के तीन टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

समारोह के अंत में सचिव जोलेन आईन्द, प्रभारी प्रधानाध्यापक एनेम सुरीन तथा जिला शिक्षा परियोजना की संकुल साधन सेवी रूही अख्तर ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Post