Breaking
Mon. Sep 7th, 2026

जमशेदपुर: शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित बागमती रोड के समीप एक नाले से बुधवार को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह स्थानीय लोगों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना साकची थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि शव काफी समय से नाले के पानी में पड़ा हुआ था। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह फूल गया है और चेहरा इस कदर बिगड़ चुका है कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। शव की स्थिति भी क्षत-विक्षत बताई जा रही है, जिससे मृतक की उम्र और पहचान का अनुमान लगाना फिलहाल संभव नहीं हो सका है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल साकची थाना पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Post