Breaking
Wed. Jul 8th, 2026

पिल्लई टाउन हॉल में 12 जुलाई को होगी 14वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता

चाईबासा। जिला योग एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में 12 जुलाई 2026 को स्थानीय पिल्लई टाउन हॉल में 14वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का प्रायोजन एस.आर. रूंगटा ग्रुप द्वारा किया जा रहा है।

आयोजन की तैयारियों को लेकर एसोसिएशन की एक बैठक उपाध्यक्ष सुनील प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों का दायित्व सदस्यों के बीच बांटा गया।

एसोसिएशन के कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों को सूचना भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि जो प्रतिभागी किसी विद्यालय के माध्यम से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे विवेक भारती में अपना नामांकन करा सकते हैं।

बैठक के अंत में सचिव दीपक प्रसाद ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में रामअवतार अग्रवाल, कृष्णा दोदराजका, अरुण विश्वकर्मा, सोम कुमार नायक, संजय चिरानिया, विष्णु भूत, गोविंद अग्रवाल, घनश्याम मुंदड़ा, गौरव प्रसाद, अजय कुमार मोहता, विमान कुमार पाल, मधुसूदन पाल, सदानंद साहू, निलेश कुमार, पूजा नायक, संजीव कुमार दे, मासूमा परवीन, विजय प्रताप, राजकुमार अग्रवाल, जहांगीर आलम, सुब्रतो बेनर्जी, चंदन शीट, अनामिका प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Post