Breaking
Sat. Aug 15th, 2026

सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत

चतरा : शहर के पनशलवा मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार ऑटो ने राह चलती महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान लावालौंग निवासी यशोदा देवी (पति: जगदेव गंझू) के रूप में हुई है। घटना के बाद ऑटो चालक ने घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल चतरा में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया है। परन्तु हज़ारीबाग जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Related Post