बोकारो:झारखण्ड पात्रता परीक्षा-2024 के दौरान बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है। परीक्षा के दिन कुछ केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की कमी और खराब प्रिंटिंग की शिकायत मिलने के बाद झारखण्ड लोक सेवा आयोग ने दो विषयों की परीक्षा रद्द कर दी है।
#आयोग के अनुसार, बोकारो के 6004 कोड वाले Sardar Patel Public School में शिक्षा विषय (कोड-009) के प्रश्नपत्र पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं थे। साथ ही कई प्रश्नपत्र पढ़ने योग्य भी नहीं पाए गए। वहीं रांची के 1075 कोड वाले A.S.T.V.S District CM School of Excellence में उड़िया विषय (कोड-023) की परीक्षा में भी ऐसी ही समस्या सामने आई।
#इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने शिक्षा-009 और उड़िया-023 विषयों की परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी। पुनर्परीक्षा की तिथि और अन्य जानकारी अलग से जारी की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

