Breaking
Wed. May 20th, 2026

वकालत में गोल्ड मेडल मिलने पर अधिवक्ता अंजली शर्मा सम्मानित*

चाईबासा: जिला बार एसोसिएशन चाईबासा की अधिवक्ता अंजली शर्मा को वकालत की पढ़ाई में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान शनिवार को बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू द्वारा दिया गया।

अंजली शर्मा को यह गोल्ड मेडल नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में मिला था। इस उपलब्धि पर बार एसोसिएशन ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू ने कहा कि अंजली शर्मा की यह सफलता अन्य अधिवक्ताओं और छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से ही इस तरह की उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

इस मौके पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केसर परवेज, सरकारी वकील पवन शर्मा, अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, संजीव ठाकुर, प्रदीप शर्मा, सरफराज खान और अभिषेक राय सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने अंजली शर्मा को बधाई दी और उनके करियर में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और अधिवक्ताओं ने इस उपलब्धि को पूरे संगठन के लिए गर्व की बात बताया।

Related Post