चतरा: घर से ट्यूशन के लिए बुधवार सुबह क़रीब 7 बजे निकले एक लापता छात्र का कोई सुराग नही मिल रहा है। परिजनों ने काफ़ी खोजबीन कर परेशान है परिजनों को अनहोनी होने की चिंता सता रही है । लापता 13 वर्षीय छात्र इंद्रजीत कुमार के पिता संजय दास चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरिया गांव निवासी है । इस संबध में छात्र के पिता संजय ने हंटरगंज थाना में आवदेन देकर जिला प्रशासन से खोजबीन की गुहार लगाई है। संजय ने कहा है कि इंद्रजीत विगत 8 अप्रैल को जजलों ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था। कुछ सहपाठियों ने बताया कि इंद्रजीत दूसरे रास्ता से घर जाने की बात कही। इस दौरान वह हमलोगों से बिछड़ गया। लगातार परिजन छात्र को ढूंढ रहे है इसके बावजूद भी कोई सुराग नही मिल रहा है। इससे परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। परिजनों ने जिला प्रशासन से खोजबीन की गुहार लगाई है। फिलहाल हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, पुलिस हर एक एंगल से जांच में जुटी है, जल्द ही मामले की खुलासा कर छात्र को सुरक्षित खोज लिया जाएगा। फिलहाल छात्र का कुछ सुराग नहीं मिल पाया है जिससे परिवार वालों का रो रो बुरा हाल है।
*ट्यूशन से लौटते समय अचानक गायब हुआ छात्र, मचा हड़कंप* *चार दिनों के बाद भी नहीं मिला सुराग,* *परिजनो को सता रही अनहोनी की चिंता,प्रशासन से खोजबीन की गुहार*

