Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

झींकपानी के असुर गांव में करंट लगने से युवक की मौत, इलाके में शोक*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत असुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबाजार झोपड़ पट्टी निवासी आकाश कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश कुमार अपने साथियों के साथ ट्रक से सीमेंट उतारने के लिए असुर गांव गया हुआ था। ट्रक पर चालक समेत कुल तीन लोग सवार थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली तार अचानक ट्रक से सट गई, जिससे पूरा वाहन करंट की चपेट में आ गया।

ट्रक चालक के अनुसार, जैसे ही उन्हें तार के ट्रक से संपर्क में आने की जानकारी हुई, वह और उसके दो साथी तुरंत ट्रक से नीचे उतर गए। इसी बीच आकाश कुमार ट्रक का गेट बंद करने के लिए आगे बढ़ा। जैसे ही उसने ट्रक का दरवाजा पकड़ा, वह तेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही तड़पने लगा।

मृतक के चाचा अजीत कुमार और स्थानीय वार्ड पार्षद धर्मवीर पासवान ने बताया कि घटना के बाद साथियों ने किसी तरह उसे करंट से अलग किया और तत्काल सदर अस्पताल चाईबासा ले जाने की कोशिश की। लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ती चली गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को अपने घर ले आए। घर पहुंचते ही परिजन गहरे सदमे में डूब गए। गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्त रीजेडब्ध है।

Related Post