चाईबासा: कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और शैक्षणिक, सामाजिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहे अशोक कुमार जैन की पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में शैक्षणिक संस्थानों के निर्माण, खेलकूद और सामाजिक क्षेत्र में अशोक कुमार जैन की जनसेवा की भावना अनुकरणीय रही है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने अनुभव और संगठन कौशल से कांग्रेस को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला सचिव जगदीश सुंडी, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सुरसेन टोपनो, नन्द गोपाल दास, जुम्बल सुंडी, बिक्रम बिरुली, संतोष सिन्हा, महाबीर प्रसाद, मो. शाहिद, परशुराम पान, गणेश प्रजापति, पातर हेस्सा, राहुल पान, प्रताप पुरती, सुशील दास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

