चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने क्षेत्र का दौरा करते हुए प्रखंड झींकपानी अंतर्गत इंदीकुड़ी गांव के दिउरीसाईं टोला का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की जर्जर सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। खासकर आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना बेहद कठिन हो जाता है। कई बार मरीजों को खटिया के सहारे उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है, जो काफी कष्टदायक और जोखिम भरा होता है।
जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इस दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।
इस मौके पर ग्रामीणों में बोझ गागराई, दुभी गागराई, कुर्पा गागराई, सिकंदर सुंडी, बुधराम गागराई और पैकीरा गागराई उपस्थित रहे।

