Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

चाईबासा में एनएसयूआई का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया

चाईबासा: कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई का 56वां स्थापना दिवस गुरुवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में मनाया गया। इस अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने झंडा फहराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनीष गोप ने कहा कि एनएसयूआई एक प्रेरणादायी संगठन है, जिसने छात्र अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने संगठन के सदस्यों से छात्र हितों के लिए लगातार कार्य करने का आह्वान किया।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि युवा शक्ति परिवर्तन की अग्रदूत है और एनएसयूआई ने हमेशा न्याय, शिक्षा और समानता के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करता रहेगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, एनएसयूआई सदस्य सचिन बिरुवा, नितिन गोप, सतीश बोदरा, अंशु गोप, महेन्द्र सिंह देवगम, गुलशन नायक, अमन तांती, तरुण महतो, भुबनेश्वर तियु, सहदेव महतो, बबलू तांती, पूर्व कार्यालय सचिव शैली शैलेन्द्र सिंकु, परशुराम पान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post