जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बनश्री सरकार एवं ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “श्रीजनी कार्निवल 2026” (चित्रांकन एवं नृत्य प्रतियोगिता) का समापन समारोह सोनारी कागल नगर स्थित पेट्रोल पंप के सामने काली पूजा कमेटी हॉल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के अध्यक्ष विकास मुखर्जी, समाजसेवी श्यामोली मुखर्जी तथा सामाजिक व सांस्कृतिक कर्मी पुरवी घोष उपस्थित रहे। इस अवसर पर दो दिनों तक चले चित्रांकन और नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता में ग्रुप ए से प्रणय डे, ग्रुप बी से अनन्या मुखर्जी, ग्रुप सी से संवि सामंता और ग्रुप डी से ओम मलिक को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में ग्रुप ए से काव्या अग्रवाल, ग्रुप बी से ओईशीणी सिंघा और ग्रुप सी से पौलमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
चित्रांकन प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में राजू मुखर्जी, ब्यूटी तिवारी और तापसी राय उपस्थित रहे, जबकि नृत्य प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. सायंतनी बनर्जी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बनश्री सरकार, संदीप सिन्हा चौधुरी, शिल्पी सिंह, अभिषेक सिंह, गोबिंद मुखर्जी, शम्पा गांगुली, अरुण दासगुप्ता, सोमा घोष, सुलेखा दे सहित कई गणमान्य लोगों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

