Breaking
Sun. Apr 5th, 2026

ग्राम वासी हरिमंदिर संकीर्तन समिति हेंसड़ा एवं ग्रामीणों का अथक प्रयास से 4 अप्रैल शनिवार एवं 5 अप्रैल रविवार को सोलह प्रहर 35 वां सार्वजनिक अखंण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत हेंसड़ा गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति, इस वर्ष भी गौरांग महापभु की असीम कृपा एवं ग्राम वासी हरिमंदिर संकीर्तन समिति हेंसड़ा की अथक प्रयास से शनिवार 4 अप्रैल एवं रविवार 5 अप्रैल, सोलह प्रहर 35 वां सार्वजनिक राधा गोविंद अखंण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अखंण्ड हरिनाम संकीर्तन में 8 संकीर्तन मण्डलीओ भाग लिया। मौके पर राम रंजन प्रधान ने कहा कि हेंसड़ा ग्राम वासियों के सहयोग से सोलह प्रहर अखंड हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है, ईस हरि नाम संकीर्तन से लोगों की मन में भक्ति जगाता है। इस हरि नाम संकीर्तन में विभिन्न क्षेत्र से श्रोताओं अखंड हरिनाम संकीर्तन श्रवण करने पहुंचते हैं , ग्रामवासी हरि मंदिर संकीर्तन समिति हेंसड़ा के द्वारा अखंण्ड हरि नाम संकीर्तन में उपस्थित सभी श्रोताओं को दो दिन प्रसादी के रूप में पूरी, बंदिया आदि खिलाया जाता है। कार्तिक दास ने कहा कि इस हरि नाम संकीर्तन की स्थापना 1992 में हुई है । हरि नाम संकीर्तन से लोगों के बीच प्यार, सेन्ह, एकता और भाईचारे के रिश्ते को मजबूत करता है।

इस अखंण्ड हरिनाम संकीर्तन का सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार दास, उपाध्यक्ष आशुतोष बेरा, रमाकांन्त सीट,तपन चंद्र कहार, सचिव कार्तिक दास, राम रंजन प्रधान, विष्णु पद गोप, सह सचिव लखीकांत गोप, श्यामा प्रसाद सीट, स्वपन दास, भरत पात्र, कोषाध्यक्ष चंद्रभूषण सरदार, अरुण पानी, शिव शंकर दास, सदस्य राहुल दास, जयंनतो दास ,विशाल सीट ,बासुदेव बेरा, देबू सीट, शिबू बेरा, सहदेव बेरा, सत्यवान सीट, सुजान सरदार, बिस्वजीत गोप, स्वपन खण्डाईत, हरे कृष्णा बेरा, सुशांत बेरा, राजकुमार पात्र,राकेश सरदार, धनीराम खण्डाईत, श्यामल पानी, रंजीत सरदार, बदीनाथ कारबा, उमापद काहार, चित्रांकन सरदार, गोविंद बेरा, मानस बेरा, सचिन सरदार, मानस सरदार, शुभम बेरा, आदि के साथ ग्रामीणों का सहयोग रहा।

वाईट–राम रंजन प्रधान।

वाईट–कार्तिक दास।

Related Post