चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में निषाद समाज द्वारा मां शीतला मंडप एवं ग्राम देव बाबा की वार्षिक देवी पूजा 22 अप्रैल 2026, बुधवार को धूमधाम से आयोजित की जाएगी। पूजा से पूर्व 19 अप्रैल, रविवार को भीख मंगाई की रस्म निभाई जाएगी।
इस अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ मां शीतला एवं ग्राम देव बाबा की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की जाएगी। बताया गया कि चाईबासा में यह वार्षिक देवी पूजा कई वर्षों से आयोजित होती आ रही है। बड़ा नीमडीह स्थित मां शीतला का मंडप काफी पुराना और श्रद्धालुओं के बीच आस्था का केंद्र है, जहां लोग पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं।
पूजा के दौरान गाजे-बाजे के साथ भव्य आयोजन किया जाता है, जिससे लोगों में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। मान्यता है कि इस पूजा से विभिन्न बीमारियों से राहत मिलती है और गर्मी की तपिश भी कम होती है। विभिन्न समाज के लोग अपने-अपने रीति-रिवाज से मां शीतला की आराधना करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान भक्तों के बीच चाय, तरबूज, आइसक्रीम, शरबत, चॉकलेट, ठंडा पानी एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
पूजा को सफल बनाने के लिए बड़ा नीमडीह स्थित शीतला मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजु निषाद, ललन निषाद, बिहारी निषाद, गुड्डू निषाद, मोहन निषाद, विकास निषाद, जगदीश निषाद, राजू निषाद, राजेश निषाद, नरेश निषाद, बड़का निषाद, संतोष निषाद, सूरज निषाद, छोटू निषाद, बिट्टू निषाद, लांगडू निषाद, विशाल निषाद, बसंती देवी, मृदुला निषाद, प्रमिला देवी, पिंकी देवी, राजू निषाद, छोटे निषाद, अलोक निषाद, नेरश निषाद सहित निषाद समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।

