Breaking
Sun. Apr 5th, 2026

सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति के लिए कोल्हान राइडर्स की जागरूकता रैली रवाना

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला सुरक्षा समिति के सदस्य एवं आंदोलनकारी मो० बारीक द्वारा शुक्रवार प्रातः सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा एवं नशा मुक्त भारत के उद्देश्य से कोल्हान राइडर्स क्लब की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रैली के उद्देश्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

यह रैली झारखंड से शुरू होकर ओडिशा, तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश का भ्रमण करते हुए पुनः झारखंड लौटेगी। रैली के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य युवाओं को जागरूक करना और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना है।

इस कार्यक्रम में कोल्हान राइडर्स क्लब के कई सदस्य शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से अध्यक्ष तारीक अनवर, बदल, राज, गावेश, हामिद, पंकेश्वर, आकाश, शरीम, पंडित, जीशान एवं दिव्या शर्मा उपस्थित रहे। सभी राइडर्स ने हेलमेट और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए रैली में भाग लिया और लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।

मो० बारीक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और नशे से दूर रहें।

यह रैली विभिन्न स्थानों पर रुककर लोगों को जागरूक करेगी और समाज में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाने का कार्य करेगी।

Related Post