Breaking
Sun. Apr 5th, 2026

चाईबासा में असहाय वृद्ध का रेस्क्यू, आश्रयगृह में कराया गया सुरक्षित ठहराव

चाईबासा: नगर परिषद चाईबासा द्वारा शहर में जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात करीब 11:00 बजे सूचना मिलने पर टाउन हॉल चाईबासा के गेट के पास एक असहाय वृद्ध पुरुष को रेस्क्यू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड, रांची से प्राप्त दिशा-निर्देशों और कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद चाईबासा के मार्गदर्शन में की गई। रेस्क्यू किए गए वृद्ध पुरुष चलने-फिरने में असमर्थ हैं।

रेस्क्यू के बाद उन्हें वार्ड संख्या 5 स्थित आश्रयगृह में रखा गया है, जहां केयरटेकर उनकी देखभाल कर रहे हैं। साथ ही उनकी पहचान करने का प्रयास भी जारी है ताकि उन्हें उनके परिजनों से मिलाया जा सके।

नगर परिषद चाईबासा के अनुसार, शहर में ऐसे असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी के मार्गदर्शन में यह रेस्क्यू

अभियान आगे भी जारी रहेगा।

प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं कोई असहाय व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नगर परिषद को दें, ताकि समय पर मदद पहुंचाई जा सके।

Related Post