जमशेदपुर /पोटका
रामनवमी के उपरांत गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के उपलक्ष पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजय बजरंग अखाड़ा हल्दी पोखर के द्वारा हल्दी पोखर बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में महाप्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पोटका क्षेत्र के विभिन्न गांव से हजारों संख्या में भक्त महाप्रसादी ग्रहण करने पहुंचे। इस आयोजन में सर्वप्रथम पुजारी के द्वारा शुद्ध रूप से बने महाप्रसादी को बीर बजरंगबली को अर्पित किया गया, जिसके पश्चात सभी भक्त को बैठा कर रात तक महाप्रसादी खिलाया गया। महाप्रसादी में खिचड़ी, सब्जी, आलू का चोखा, पांपड़, आदि आइटम बनाए गए। जीसके साथ साथ शुद्ध ठंडा पेय जल का भी व्यवस्था किया गया। इस कार्यक्रम में अखाड़ा के रतन सोनकर, संतोष मंडल, विजय केड़िया ने कहा कि हनुमान जयंती के उपलक्ष पर विजय बजरंग अखाड़ा के द्वारा महाप्रसादी वितरण कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष अभी किया गया है, इसमें ग्रामीण क्षेत्र के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इस भग्य कार्यक्रम में हजारों संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते हैं और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करता है।
वाईट–रतन सोनकर–सफेद टेनिस माथे पर ऑरेंज पागड़ी।
वाईट–संतोष मॉडल–व्हाइट शर्ट।
वाईट–विजय केड़िया–रेड शर्ट।

