जमशेदपुर—-
चारों और नवरात्रि पर मां की आराधना में सभी लीन. तो दुसरे तरफ़ टीम प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के रक्तवीर अपना रक्तदान के जरिए मां को रक्ताजंली देकर निभा रहा मानव धर्म. इसी कड़ी में आज नवरात्रि पर मोहम्मद दानिश ने रक्तदान के जरिए पेश किया मानवता का मिसाल. साथ दिया शतकवीर उत्तम कुमार गोराई, अर्ध शतकवीर रवि कुमार, सुब्रतो रॉय, कमल कुमार घोष, पी तरुण कुमार। इन छह एसडीपी रक्तदान के जरिए टीम पीएसएफ का 1807 बां एसडीपी रक्तदान मां भगवती को समर्पित हो गया। रक्तदान के पश्चात सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।. इस दौरान जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, तकनीशियन अनुप कुमार श्रीवास्तव, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा उपस्थित रहे।

