Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

बालीजुड़ी गांव में ग्रामीण के साथ विश्व जल दिवस मनाया गया

जमशेदपुर / पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड के शोहदा पंचायत अंतर्गत बालीजुड़ी गांव में ग्रामीणों के साथ विश्व जल दिवस मनाया गया। पी एल वी के द्वारा आज के दिन ये दिवस मनाया जाने के महत्व को बताया गया ये दिवस पहली बार 22 मार्च 1993 को मनाए जाने का शुरुआत हुआ, हमारे जीवन में पानी के क्या भूमिका के इस पर विशेष चर्चा किया गया और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में शुद्व जल के महत्व को बताया गया। हम जानतें हैं ये पृथ्वी के 71 प्रतिशत हिस्सों में जल है और 29 प्रतिशत हिस्सा स्थल है फिर में हमें पानी की किल्लत होती है कहीं पे बाढ़ की मार तो कहीं सुखाड़ का सामना करना पड़ता है। इसके कई कारण है अत्यधिक पेड़ की कटाई वायु प्रदूषण,धुआं और गंदे पानी निकालने वाले कोल कारखाने है। हम अपने दैनिक जीवन में पानी को इस्तमाल में नियंत्रण नहीं करते इसका खामियाजा अभी से ही हमें भुगतना पड़ रहा है। हर जगह हमें एक जैसा पानी नहीं मिल रहा जल स्तर बहुत नीचे चला गया है, हमारे अगले पीढ़ी को जल की समस्या ना हो इसके लिए हमें अभी से सतर्क रहना होगा वरना ओ दिन दूर नहीं जब की हमें घर में भी बोतल का पानी पैसे दे कर खरीद कर इस्तेमाल करना पड़ेगा, इस विषय पर सभी को जागरूक किया गया और कभी भी नल को खुला ना छोड़ने,बेवजह चपाकल ना चलाने,नहाने एवं कपड़े धोने में पानी का उपयोग जरूरत के अनुसार करने,मवेशी आदि को धोने में पानी का खर्चा कम करने का सलाह दिया गया।मौके पर ग्राम प्रधान रामदेव हेंब्रम,डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,डोबो चकिया,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,राजेश माहली,मकरो कर्मकार,दुलाल चंद्र मंडल,सेविका शांति हेंब्रम,वार्ड सदस्य मीना कैबर्त,जल सहिया आरसु टुडू,जूजू भकत,कुंदामणि माझी,सी एस सी ऑपरेटर बिशु मार्डि,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।

Related Post