चाईबासा। चाईबासा के सत्यनारायण ठाकुर बाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित विप्र फाउंडेशन पश्चिमी सिंहभूम इकाई के द्वारा रविवार को अभिनंदन समारोह में नवनिर्वाचित नगर निकाय अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने शहर के विकास को लेकर बड़ा भरोसा जताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले तीन से छह महीनों के भीतर चाईबासा में सकारात्मक परिवर्तन साफ नजर आने लगेंगे। इसके लिए उन्होंने समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही शहर को नई दिशा दी जा सकती है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने भी अध्यक्ष के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने की बात कही और शहर के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि जन अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम का आयोजन विप्र फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजेश चौबे ने की। समारोह की शुरुआत परशुराम मंडप में दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें अतिथियों और समाज के लोगों ने भाग लिया। इसके बाद पुरुषोत्तम शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान अध्यक्ष नितिन प्रकाश को पवन शर्मा, राजेश चौबे, पुरुषोत्तम शर्मा, विनोद दाहिमा और ललित शर्मा ने पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, भगवान परशुराम की तस्वीर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं उपाध्यक्ष विकास शर्मा को भी रिकका जोशी, उर्मिला शर्मा, पुष्पलता चौबे, महेंद्र शर्मा और आनंद शर्मा द्वारा इसी तरह सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल हुए। प्रमुख रूप से सुशील कुमार चौबे, कैलाश चौबे, रमेश चौबे, जितेंद्र चौबे, निरंजन शर्मा, दीपक शर्मा, मनोज जोशी, वतन चौबे, संजय शर्मा, दिलीप शर्मा और सशिकांत शर्मा मौजूद रहे। महिला प्रकोष्ठ की ओर से भी पुष्पा चौबे, अनिता चौबे, रंजू चौबे, डॉ. श्रुति चौबे, रीमा चौबे, माया दाहिमा, मंजू दाहिमा, सीमा जोशी, नेहा शर्मा सहित कई महिलाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सम्मान और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रति भरोसा जताते हुए शहर के विकास की उम्मीद व्यक्त की।

