Breaking
Fri. Apr 10th, 2026

चतरा में रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच सकी युवक की जान*

चतरा : चतरा से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहाँ खुशियाँ पल भर में मातम में बदल गईं। सदर प्रखंड के लक्षणपुर डैम में दोस्तों के साथ नहाने गए 22 वर्षीय युवक छोटू कुमार दांगी की डूबने से मौत हो गई। कान्हाचट्टी के बूढ़ीगड्ढा निवासी छोटू अपने पांच दोस्तों संग पिकनिक मनाने निकला था, लेकिन नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी की आगोश में समा गया। चीख-पुकार मची तो ग्रामीण और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुँचे। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जब स्थानीय गोताखोरों ने छोटू को बाहर निकाला, तो उसकी चलती सांसों ने परिजनों में उम्मीद की आखिरी किरण जगा दी। नाजुक हालत में परिजन उसे लेकर बदहवास होकर सदर अस्पताल भागे। लेकिन अफसोस, अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर परिजनों की चीख-पुकार से दहल उठा है। पुलिस अब पूरे मामले की तहकीकात कर रही है, छोटू की मौत से पुरे गांव में पसरा मातम।

Related Post