Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

रामनवमी पर रोट्रेक्ट क्लब का सेवा कैंप, 3000–4000 भक्तों को प्रसाद वितरण का लक्ष्य*

चाईबासा: रामनवमी के पावन अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब चाईबासा द्वारा सेवा कैंप के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कैंप के सफल संचालन के लिए सुमित रक्षित और निशांत कुमार को प्रोग्राम चेयरमैन नियुक्त किया गया। इसकी जानकारी क्लब के अध्यक्ष विनय लोधा ने दी।

बैठक में अध्यक्ष विनय लोधा के नेतृत्व में क्लब के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इनमें सचिव केशव दोदराजका, प्रोग्राम चेयरमैन निशांत कुमार और सुमित रक्षित, निशान चौबे, अमित पोद्दार, विनय दोदराजका, सदाशिव खत्री, अक्षय गुप्ता, कपिल गोयल और विकास गुप्ता शामिल थे। सभी सदस्यों ने रामनवमी सेवा कैंप को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और सहयोग का भरोसा जताया।

चर्चा के दौरान निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का कैंप पहले की तुलना में अधिक भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं तक सेवा पहुंच सके। कैंप में स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए प्रसाद वितरण किया जाएगा।

कैंप के दौरान श्रद्धालुओं के बीच आलू-घुगनी चाट और जलजीरा (ठंडा शरबत) वितरित किया जाएगा। क्लब ने इस सेवा के तहत करीब 3000 से 4000 भक्तों तक प्रसाद पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही, व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के लिए क्लब के सदस्य अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

रोट्रेक्ट क्लब चाईबासा ने हर वर्ष की तरह इस बार भी सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया है।

Related Post