Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

टीएसपीसी के सुदर्शन जी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार-गोली के साथ पांच सदस्य गिरफ्तार

चतरा: पिपरवार पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में टीएसपीसी संगठन के सुदर्शन जी गिरोह के पांच सदस्यों को हथियार, गोली और संगठन से जुड़े दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 18 मार्च की रात पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि टीएसपीसी के सुदर्शन जी गिरोह के सदस्य पिपरवार थाना क्षेत्र के बेंती मैदान के पास एकत्रित होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से टीएसपीसी संगठन से जुड़े पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देसी कट्टा, जिंदा गोली, टीएसपीसी संगठन के पर्चा, एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार 11 मार्च की सुबह करीब चार बजे टीएसपीसी के सुदर्शन जी गिरोह द्वारा महेंद्र गंझू के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में गिरफ्तार आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।गिरफ्तार आरोपियों के नाम:सुरेंद्र कुमार उर्फ लंबू (20 वर्ष), पिता – जहू गंझू, ग्राम बेंती पाहन टोंगरी, थाना पिपरवार जिला चतरा, अशोक कुमार गंझू, 21वर्ष पिता – स्व. बेगू गंझू, ग्राम बेंती पहानटोंगरी, थाना पिपरवार, जिला चतरा,हरीश महतो (25 वर्ष), पिता – राजेश महतो, राय बस्ती, थाना खलारी जिला रांची, सूरज कुमार भुईयां (24 वर्ष), तापेश्वर गंझू भुईयाटोली, बेंती थाना पिपरवार चतरा, रोनित कुमार गंझू (19वर्ष), पिता – नरेश गंझू, ग्राम बेंती टोंगरी, थाना पिपरवार जिला चतरा,बरामद सामान:एक देसी कट्टा 027.602 एमएम की जिंदा गोली,टीएसपीसी संगठन का पर्चा, एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार, सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार, सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, सब इंस्पेक्टर आदित्य किशोर तिर्की, सहित पुलिस बल के कई जवान शामिल थे।

Related Post