Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

बोड़ाम के बोंगाई गांव में अवैध महुआ शराब भट्टी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को, जमशेदपुर की गोपनीय शाखा से प्राप्त शिकायत के आधार पर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार ग्राम बोंगाई, थाना बोड़ाम क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया।

बुधवार को छापामारी के दौरान टीम ने सुनील मंडल के कब्जे वाली जमीन पर संचालित अवैध महुआ चुलाई भट्टी का भंडाफोड़ किया। मौके पर भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री मिली। कार्रवाई के क्रम में लगभग 40 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।

उत्पाद विभाग की टीम ने इस मामले में सुनील मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Post