Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की अवैध शराब जब्त — 3 गिरफ्तार, 2 फरार

चतरा : जिले के वशिष्टनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोस्तिया गांव में संचालित एक अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उत्पाद विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में करीब 5 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई है।

डीसी कृतिश्री जी के निर्देश पर एसडीओ के नेतृत्व में गठित उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में तैयार नकली शराब बरामद की। मौके से 1318 बोतल नकली शराब के साथ कच्चा स्प्रिट और तैयार लिक्विड शराब भी जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान अवैध धंधे में शामिल तीन तस्करों — अनिल कुमार यादव, बीरबल कुमार और ब्रजेश यादव को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दिलीप यादव और मोहन यादव मौके से फरार होने में सफल रहे। छापेमारी में नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नकली ढक्कन, नकली स्टिकर और बोतलों को सील करने वाली मशीन शामिल है। इसके अलावा रॉयल स्टेज व्हिस्की और रॉयल चैलेंज व्हिस्की के नाम से तैयार की गई नकली बोतलें भी बरामद हुई हैं। उत्पाद अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी और कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Post