बोकारो:- बोकारो जिले के सिटी क्षेत्र के उकरीद मोड़ के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शीला देवी (48 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एलएच मोड़ की रहने वाली थीं।
बताया जा रहा है कि शीला देवी सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान उकरीद मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही city थाना, पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतका के परिवार में पति आत्मा साव, दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने उकरीद मोड़ के पास फोरलेन सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

