जमशेदपुर/ पोटका
पोटका के बड़ा भुमरी हरि मंदिर की पवित्र स्थान पर नव जागरण समिति के द्वारा शनिवार 14 -3- 2026 को जय राधा गोविंद, नव कुंज हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ । शुभारंभ का पहले विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर, करीब 301 कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए। बड़ा भुमरी गांव में यह हरि नाम संकीर्तन का आयोजन 1968 से किया जा रहा है और नव कुंज महोत्सव का यह तीसरा वर्ष है। इस राधा गोविंद नवकुंज हरिनाम संकीर्तन में झारखंड,बंगाल, उड़ीसा से उपस्थित 60 कीर्तन मंडलियों ने भाग लेकर 9 दिनों तक यानी 22- 3-.2026 रविवार तक हरि नाम संकीर्तन किया जाएगा। इस भग्य अनुष्ठान में विशेष आकषर्णिय देव शोभा का भी आयोजन किया गया। यहा देव देवियों का आकषर्णिय मूर्ति बनाई गई। जिसमें कृष्ण लीला ,विष्णु पुराण, रामायण महाभारत के विभिन्न प्रसंगओं को दर्शाया गया। यहां लोगों की मनोरंजन हेतु आकषर्णिय भूत बंगला, आदी भी बनाए गए। मौके पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, साहित्यकार सुनील कुमार दे, आनंद दास, पाल्टु मंडल, कृष्ण मंडल,समिति के रजनीकांत दास, विजय मंडल, विमल कुमार मंडल, ऋषिकेश मंडल, विश्वजीत मंडल, अंबर मंडल, प्रबीर मंडल, आदि के साथ बड़ी संख्या में भक्तों उपस्थित रहे।

