Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

महंगाई के विरोध में मंत्री इरफान अंसारी ने चलाया रिक्शा, शिल्पी नेहा तिर्की ने उठाई तख्ती*

रांची :* पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में झारखंड की राजनीति में अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। विरोध जताने के लिए मंत्री इरफान अंसारी रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे। उनके साथ कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी रिक्शा पर बैठी नजर आईं और हाथ में तख्ती लेकर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई।

*कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के हाथ में जो पर्ची थी, उस पर लिखा था –*

“पेट्रोल-डीजल की मार, जनता हो रही लाचार।

महंगी गैस-महंगा तेल, आम आदमी हुआ फेल।”

इस दौरान मंत्रियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिडिल ईस्ट देशों के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है, जिससे पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति और कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

विधानसभा पहुंचकर मंत्रियों ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार से आम लोगों को राहत देने की मांग की। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बल और मीडिया कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे और यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

Related Post