Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन, शहर के गणमान्य लोग हुए शामिल

जमशेदपुर: रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल परिसर में इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई प्रबुद्ध और प्रतिष्ठित लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इफ्तार के बाद इमाम सगीर आलम फैज़ी ने सभी के साथ नमाज़ अदा करवाई और अमन-चैन तथा भाईचारे की दुआ की गई। पूरे कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ ने बेहद सुंदर और व्यवस्थित तरीके से किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रोफेसर फिरोज इब्राहिम, अहमद बद्र, आजाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान, करीम सिटी कॉलेज के सज्जिद परवेज, बास्केटबॉल कोच जे. पी. सिंह, आयशा खान, शमशाद बेगम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा स्कूल मैनेजिंग कमिटी से समसुनिशा, शाहिद परवेज़, समी अहमद खान, हाफिज अनवर आलम, मतिनूल हक अंसारी तथा आजाद नगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान समेत अन्य प्रतिष्ठित नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. निधि श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

Related Post