Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

बागबेड़ा में महिला से छेड़खानी और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती रोड नंबर–3 में महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हैया रजक (29) के रूप में हुई है, जो बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर–3 का ही निवासी बताया जा रहा है।

शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। उनके निर्देशन में तथा डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी कन्हैया रजक को उसके घर से ही दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार घटना उस समय हुई जब एक महिला गली से होकर गुजर रही थी। उसी दौरान नशे की हालत में मौजूद आरोपी युवक ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट भी की। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश फैल गया था।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Post