Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

कदमा के भाटिया बस्ती में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, परिवार ने रंगे हाथ दबोचा

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती रोड में चोरी की कोशिश करते हुए एक आरोपी को घर के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

जानकारी के अनुसार भाटिया बस्ती निवासी लालू कुमार के घर में गुरुवार देर रात करीब एक बजे एक युवक चोरी की नीयत से घुस गया। इसी दौरान घर के सदस्यों की नींद खुल गई और उन्होंने संदिग्ध गतिविधि देख ली। परिवार के लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान यीशु मुखी उर्फ डेफनेट मुखी के रूप में की गई है। आरोपी को पकड़ने के बाद परिवार के लोगों ने कदमा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में भुक्तभोगी लालू कुमार की ओर से कदमा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच भी कर रही है।

Related Post