Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

पलामू में दर्दनाक हादसा: नशे में धुत ड्राइवर की स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत*

पलामू*: जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शराब के नशे में स्कॉर्पियो चला रहे ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी सीधे एक कच्चे घर में जा घुसी। इस हादसे में घर के अंदर सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पाचो कुंअर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना तरहसी थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा गांव की बताई जा रही है। स्कॉर्पियो में सवार लोग पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और किसी काम से तरहसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक कच्चे घर में जा घुसा।

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल पाचो कुंअर को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बुजुर्ग महिला अपने घर के अंदर सो रही थीं, तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर मेंल घुस गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा l

Related Post