जमशेदपुर /पोटका
पोटका विधानसभा क्षेत्र के पोटका रोलाडीह गांव निवासी दिवंगत सनातन सरदार, जोकि पूर्व तीन बार विधायक एवं तत्कालीन बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री रहे। वहीं मंगलवार 27 फरवरी 2026 को दिवंगत सनातन सरदार की धर्मपत्नी वैशाखी सरदार, (69) का इलाज के दौरान निधन हो गया। वैशाखी सरदार इन दिनों बीमार थी और उनका इलाज रिम्स रांची में चल रहा था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को स्वर्गीय बैसाखी सरदार का पार्थिव शरीर उनके रोलाडीह आवास में आते ही शोक व्यक्त करने वाले शुभचिंतकों का तांता लग गया। मौके पर आदिवासी भूमिज समाज के सलाहकार सिद्धेश्वर सरदार, सदस्य हरिश सिंह भूमिज ने कहा कि वैशाखी सरदार दिवंगत सनातन सरदार की धर्मपत्नी हैं। क्षेत्र में पुरे परिवार का मान सम्मान है। दिवंगत सनातन सरदार तीन बार विधायक और एक बार बिहार सरकार में मंत्री रहे। सनातन सरदार के देश से ही पोटका और पटमदा में 15 उच्च विद्यालय की स्वीकृति मिली थी। वे विकास पुरुष के साथ ईमानदार नेता थे।आज उनकी धर्मपत्नी के निधन से क्षेत्र ने एक अभिभावक को खो दिया है। बही शुक्रवार को ही स्वर्गीय वैशाखी सरदार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर मुखिया पानो सरदार,सुदर्शन भूमिज,तपन दास, आनंद दास, दिलीप सिंह सरदार, बृहस्पति सरदार,सिमंत सरदार, हेमंत सरदार, ब्रजमोहन सरदार,धिरेंद्र सरदार,बनबिहारी सिंह,मधु सरदार, पुत्र संतोष सरदार, कमललोचन सरदार, पुत्री गंगा सरदार,व, यमुना सरदार सहित सैंकड़ों ग्रामीणों ने उपस्थित होकर शोक जताया ।

