जमशेदपुर: टेल्को इलाके की संगत ने तीन दशकों से चली आ रही परंपरा को बरकरार रखते हुए सरदार बलविंदर सिंह को पुनः प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंप दी। यह निर्णय साप्ताहिक दीवान और वार्षिक आम सभा (एजीएम) के दौरान सर्वसम्मति से लिया गया।
सभा की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह तोते ने कमेटी के पिछले तीन वर्षों के कार्यों और विकास योजनाओं का विवरण संगत के सामने रखा। इसके बाद उन्होंने संगत से प्रस्ताव रखा कि यदि वे सहमत हों तो वर्तमान प्रधान बलविंदर सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए पुनः दायित्व दिया जाए। गुरमत मर्यादा के अनुसार संगत ने “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयघोष के साथ प्रस्ताव को मंजूरी दी। साथ ही सौ से अधिक संगत सदस्यों ने लिखित हस्ताक्षर कर समर्थन जताया।
दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर सरदार बलविंदर सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आने वाले तीन वर्षों में भी वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन तथा संगत के आशीर्वाद से सेवा कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में ट्रस्टी राम किशन सिंह, ट्रस्टी अजीत सिंह, बलकार सिंह नागौके, सलाहकार व स्कूल कमेटी चेयरमैन तथा तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहब कमेटी के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हीरा सिंह, सुखदेव सिंह ग्रेवाल, महासचिव गुरशरण सिंह, ऑडिटर सुखदेव सिंह खालसा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। इसके अलावा पुणे से आए चरणजीत सिंह, कुलविंदर सिंह काके, सतपाल सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी बलविंदर कौर, चेयरपर्सन बीबी जागीर कौर, महासचिव बीबी अमृतपाल कौर और नौजवान सभा के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
अकाली दल के रामकिशन सिंह ने बताया कि वर्ष 1996 में प्रधान पद के लिए आखिरी बार मतदान हुआ था, जिसके बाद से अब तक सभी चयन सर्वसम्मति से होते आए हैं और संगत की एकजुटता बनी हुई है।

