Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

जनता दल यूनाइटेड के महानगर सचिव विकास कुमार ने टाटा स्टील प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

आरोप है कि टाटा स्टील अंतर्गत कांबी मिल जो टाटा मोटर्स साउथ गेट से जेमको जाने वाली मुख्य मार्ग सफेद पहाड़ी के पास स्थित है कंपनी द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए बनी-बनाई सड़क को तोड़कर उसमें ‘फ्लाई ऐश’ (राख) डाली जा रही है।

इस प्रक्रिया से क्षेत्र में धूल का गुबार उड़ रहा है, जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। महानगर सचिव विकास कुमार ने बताया कि हवा में उड़ती राख के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही है। साथ ही, सड़क टूटने से आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं। मालूम हो इसी सड़क को बनाने के लिए पूर्व के पूर्वी विधायक श्री सरयू राय जी ने धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया था उसके बाद सड़क का निर्माण संभव हो पाया लेकिन कुछ ही महीने बीतने के बाद निजी स्वार्थ बस सड़क को तोड़ दिया गया और उस पर फ्लाईएस डालकर सड़क को ऊंचा किया जा रहा है जिससे आम जनों को प्रदूषण एवं दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है, श्री विकास कुमार ने प्रशासन और कंपनी से तुरंत इस पर रोक लगाकर उपयुक्त निर्माण कराने और धूल रोकने के लिए पानी का नियमित छिड़काव कराए जाने की समीक्षा की।

Related Post