Breaking
Sun. Mar 15th, 2026

जनसंपर्क, अधिवक्ता कुमार राजेश रंजन ने मांगा समर्थन

जमशेदपुर। शहर में बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज अधिवक्ता कुमार राजेश रंजन ने अपने समर्थकों के साथ टाटा टैक्स सेशन बार बिल्डिंग पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। वे चुनावी क्रम संख्या 33 के उम्मीदवार हैं।

टैक्स सेशन बार भवन वह स्थान है जहां अधिवक्ता टैक्स से संबंधित कार्यों के लिए उपस्थित रहते हैं। यहां डीबीए (डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन) से अलग टैक्सेशन का स्वतंत्र बार संचालित होता है। कुमार राजेश रंजन ने वहां उपस्थित अधिवक्ताओं और सदस्यों से मुलाकात कर आगामी चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव, कार्यशैली और अधिवक्ताओं के हित में किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बार की गरिमा, पारदर्शिता और अधिवक्ताओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनका मुख्य उद्देश्य है।

जनसंपर्क अभियान में लक्ष्मी बेरवा, इंदिरा बिन्नी, बिंदु, पूनम, सीमा, सुषमा, भजो हरी महतो, विश्वजीत सेन, सत्य प्रकाश साहू, वीरेंद्र प्रसाद, राजेश चौधरी, नवीन, परमजीत, विनोद मिश्रा, केशव जी, संजीव कुमार, असित, अमित जी, राजीव रंजन, रविंद्र ठाकुर सहित कई समर्थक मौजूद थे। सभी ने टैक्सेशन बार के सदस्यों से संपर्क कर समर्थन देने की अपील की।

अभियान के दौरान समर्थकों में उत्साह देखा गया और चुनाव को लेकर सकारात्मक माहौल बना रहा। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर शहर के विधि समुदाय में चर्चा तेज है और विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

Related Post