Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में बाल मेला आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*

चाईबासा: चाईबासा सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में एस्पायर संस्था के सौजन्य से बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्राथमिक स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में मनोज तुबिद, विशाल बारी और रेंगो मुंदुईया विजेता रहे। एक पैर की दौड़ में सुरेन कालुंडिया, हरिनारायण सुंडी और सीनी बारी ने स्थान प्राप्त किया। बिस्किट रेस में कुलदीप पुरती, सुरेन कालुंडिया और महेश कालुंडिया सफल रहे। गणित रेस में आयुष गोप, माधुरी गोप और मोटाय बारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कक्षा 3 की बैलून फोड़ प्रतियोगिता में सुनीता बानरा, आयुष तुबिद और अंजली बारी विजयी रहे, जबकि कक्षा 4 में सुमंति बारी, सुष्मिता गोप और लक्ष्मी पुरती ने जीत हासिल की। उच्च प्राथमिक स्तर की चित्रांकन प्रतियोगिता में सुखमती कालुंडिया, अलका तांती और मीनाक्षी खंडाइत ने बाजी मारी। रंगोली डिजाइन में रानी कुंटिया, कल्पना बानरा, पिंकी कालुंडिया और फूलो पुरती के समूह को पुरस्कृत किया गया। म्यूजिकल चेयर रेस में चांदमुनी बारी, सरस्वती कालुंडिया और मीनाक्षी खंडाइत विजेता रहीं।

विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाध्यापक कृष्णा देवगम एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पुरस्कृत किया गया। एस्पायर संस्था के ग्राम पंचायत कम्युनिटी मोबिलाइजर सुरेश सावैयां ने कहा कि बाल मेला का उद्देश्य बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है। प्रधानाध्यापक कृष्णा देवगम ने बच्चों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं सुशील कुमार सरदार, गंगा राम लागुरी, एलिस बेक, कुंती बोदरा, सुकांति गोप, सुमित्रा बारी, आईसीटी जिला समन्वयक घनश्याम गागराई, एस्पायर संस्था के जीपीसीएम राजेश हांसदा, बारिश्ता देवगम, नागेश्वर बारी तथा सहायक सदस्य लक्ष्मी बोदरा, लक्ष्मी बिरुली और होलिका देवगम उपस्थित थे।

Related Post