Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग से दहला कागलनगर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर बड़तल्ला इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन छीनकर अपराधी फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब जयश्री बोस घर से कचरा फेंककर वापस लौट रही थीं। अचानक बाइक सवार दो युवकों ने उनके पास पहुंचकर गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से मौके से भाग निकले।

घटना के दौरान जयश्री बोस से छिनताई में उनके गले में गंभीर खरोंच आ गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे पहचान में कठिनाई हो रही है।

Related Post