Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

नरवा पहाड़ बाघमारा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी , ऐतिहासिक भाटु पाता मेला आगामी 15 फरवरी रविवार 2026 को धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।

जमशेदपुर /पोटका

पूर्वी सिंहभूम जिले के नरवा पहाड़ बाघमारा में आदिवासी समाज की भाटु पाता (मेला) प्राचीन काल से प्रत्येक वर्ष माघ बोंगा (माह) अमावस्या और फागुन बोंगा मुलु: (माह) में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ, आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का शुभारंभ 15 फरवरी रविवार 026 को रात मारांग बुरू बोंगा बेभार (पूजा ) साथ किया जाएगा।

16 फरवरी सोमवार 2026 को जगरण के साथ

17 फरवरी मंगलवार 2026 को दिन 2:00 बजे से आदिवासी पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन हो समाज – पोड़ा भुमारी द्वारा

बुड़ी गाड़ी नाच बाघमारा

भूमिज नृत्य हादी सुशुन सरदार पाड़ा डुमरिया,

शाम 5:00 बजे से घामागुड़ पाता मडेर एनेज (नृत्य )होगा प्रस्तुत करेंगे । इस मेले में

बिहार,बंगाल,झारखंड प्रसिद्ध पाता माडेर एनेज (नृत्य )दल

(1) हिरला मारांग बुरु रासका रुसीका दामपाड़ा,घाटशिला

(2) रासका रुसीका जीयड़ आष्टकोशी, डुमरिया,

18 फरवरी बुधवार 026 को पाता फाइनल सुबह 8:00 बजे मडेर सिर्फा (प्राईज)वितरण किया जाएगा

11:00 बजे से महिलाओं के लिए पाता सेरेज हेपराव (गीत प्रतियोगिता) का आयोजन होगा। शाम 5:00 बजे से सिंगर राम मराडी , प्रेजेंट्स

” झारखंड झकास मेलोडी ” जमशेदपुर आर्केस्ट्रा द्वारा प्रस्तुत , रात 9:00 बजे से झारखंड राज्य के प्रसिद्ध डांस कंपटीशन जहां पर बंगाल उड़ीसा,बिहार, झारखंड के मशहूर डांसर इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में (1) फर्स्ट प्राइज 25000/-, (2) सेकंड प्राइस 20000/-, (3) थर्ड प्राइस 15000 नगद पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। इस डांस प्रतियोगिता में 15 डांसर प्राईज के हकदार होंगे। डांस प्रोग्राम रात भर होगा ,19 फरवरी गुरुवार को रात 7:00 बजे से सुपरहिट संताली पर्दा फिल्म का प्रदर्शन होगा तिरीयो बनाम प्रोडक्शन फिल्म का नाम है – जोनोम – जोनोम,

भाटु पाता (मेला) प्रोग्राम में मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार , विशिष्ट अतिथि बाहरागोड़ा विधायक समीर महंती, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी , घाटशिला विधायक सोमेस चंद्र सोरेन उपस्थित रहेंगे। वही पूरे कोल्हान में प्रसिद्ध भाटु पाता मुर्गा पाड़ा का महाकुंभ 16 फरवरी सोमवार 2026 से शुरू होगी जोकि लगातार चलेंगी। इस मेले का समापन 22 फरवरी रविवार 2026 को होगा । मेले का शांति पूर्वक आयोजन हेतु

पाता (मेला)कमेटी के अध्यक्ष – दुखु मारडी,सचिव – साहिल मुर्मू, कोषाध्यक्ष – बाबूलाल हाँसदा: वहीं उपाध्यक्ष – मंसाराम मुर्मू, आजाद मुर्मू,अजीत मुर्मू, दुर्गा टुडू,बिरधान मुर्मू, सह सचिव शिवलाल मुर्मू,राजीव हांसदा:, प्रदीप मारडी, लखन मुर्मू, राजमोहन सरदार, एवं सह कोषाध्यक्ष – जगन टुडू, लखन हाँसदा:,विजय टुडू,छाकु राम मुर्मू और कार्यालय सचिव जगन्नाथ हाँसदा:.

इस बार मेला में 200 मेंबर तैनात रहेंगे। मेला को शंन्ति सफल संचालन के लिए,मेले में भीड़ को देखते हुए साइकिल मोटरसाइकिल स्टैंड रहेगा है मेला में आदिवासी पारंपरिक धोती साड़ी एवं व्यंजनों की स्टाल लगेगा।।

Related Post