Breaking
Sat. Feb 7th, 2026

हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच पटना में पप्पू यादव गिरफ्तार, 31 साल पुराने मामले में कार्रवाई

पटना। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात पटना पुलिस ने नाटकीय घटनाक्रम के बीच गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी 31 साल पुराने धोखाधड़ी और मकान विवाद से जुड़े मामले में कोर्ट के आदेश पर हुई। गिरफ्तारी के दौरान उनके समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई। बीमार होने के कारण पप्पू यादव को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर संख्या 552/1995 के तहत पप्पू यादव पर आरोप है कि उन्होंने धोखे से किराए पर मकान लिया और उसे कार्यालय के रूप में इस्तेमाल करने के बाद कब्जा कर लिया। मकान मालिक विनोद बिहारी लाल ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने कई बार समन जारी किए, लेकिन पप्पू यादव सुनवाई के लिए पेश नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने दो दिन पहले उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश देते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसी आदेश पर पटना पुलिस ने आधी रात उन्हें गिरफ्तार किया। उन्हें आज रात पुलिस सेल में रखा जाएगा और शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने कहा, “मेरे साथ क्या होगा, पता नहीं।” उन्होंने आरोप लगाया कि नीट छात्रा के समर्थन में आवाज उठाने के कारण बिहार सरकार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी उन्हें धमका रहे हैं। उन्होंने यहां तक दावा किया कि डिप्टी सीएम उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। पप्पू यादव ने कहा कि सादी वर्दी में आए पुलिसकर्मियों ने उन्हें धमकाया और उन्हें लगा कि उन पर गोली चल सकती है। वे कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए खुद पटना पहुंचे थे।अदालत में लगातार गैर-हाजिरी के कारण पहले गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ, फिर इश्तेहार चस्पा किए गए और अंततः संपत्ति कुर्क का आदेश आया। कानूनी जानकारों के मुताबिक, यह 1995 से लंबित मामले में महत्वपूर्ण मोड़ है।i

Related Post