Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

सुधारवादी व विकासोन्मुखी बजट से अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती: प्रेम झा

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे सुधारवादी और विकासोन्मुखी बजट बताया। उन्होंने कहा कि बजट में एमएसएमई सेक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं, ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर मिशन और बायो-फार्मा सेक्टर के लिए किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती देंगे और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रेम झा ने कहा कि कई आवश्यक वस्तुओं पर करों में राहत दिए जाने से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। साथ ही, उद्योग और व्यापार को प्रोत्साहन मिलने से आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

Related Post