Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

भाजपा का ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ जिला सम्मेलन चाईबासा में संपन्न

चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम सिंहभूम जिला इकाई की ओर से “विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी” का जिला सम्मेलन बासा बासाटोंटो स्थित बलिस बैंक्वेट हॉल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए। उनके आगमन पर ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज से स्वागत किया गया। स्वागत का नेतृत्व जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने किया, जबकि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसे विशेष रूप से ग्रामीण श्रमिक परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इस योजना की जानकारी मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवार इसका लाभ उठा सकें।

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीणों को गारंटी के साथ रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पलायन पर प्रभावी रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि योजना में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी है और मजदूरी की राशि एक सप्ताह के भीतर सीधे श्रमिकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

मुख्य वक्ता अर्जुन मुंडा ने पश्चिम सिंहभूम जिले में पहली बार किसी आदिवासी महिला के जिला अध्यक्ष बनने पर गीता बालमुचू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण श्रमिक परिवारों के समग्र विकास की गारंटी है और इसमें किसी भी प्रकार की राशि हेराफेरी की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार पर कोल्हान क्षेत्र से जुड़े कानूनों और पारंपरिक आदिवासी व्यवस्था की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।

सम्मेलन को पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, जिला प्रभारी मनोज बाजपेयी और भूषण पाट पिंगूवा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रताप कटियार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दुर्गावती बोइपाई ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर धर्मवीर सन्नी पासवान, अनूप कुमार सुल्तानिया, सतीश पूरी, मनीष राम, राकेश बबलू शर्मा, हर्ष रवानी, चंदन झा, हेमंत कुमार केशरी, दिलीप अग्रवाल, अनंत शयनम, शुशीला पूर्ति, रूपा सिंह दास, मृदुला निषाद, संगीता नायक, ब्रजमोहन चातोम्बा, बेबी मित्रा, उषा सिंकू, रानी तिरिया, शुशीला नायक, खुशबू हेम्ब्रम, प्रमुख नितम गागराई, सुकमती बिरुवा, सुदामा हाइबुरु, चंद्रमोहन गोप, चैतन्य गोप, धीरज सिंह, राय भूमिज, शंभू हाजरा, अजित सिंह, संजय अखाड़ा, धुनिया कुम्हार, सुकलाल कुंकल, अर्जुन सरदार, पीतांबर रावत, रामेश्वर सिंकू, सिद्धार्थ गोप, जोगेस्वर गोप सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post